फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली

Sat, 15 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
45 से 50 फीसदी चल रही मनाली के होटलों की ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन चरम पर है। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। वीकेंड के चलते इन दिनों अधिक रौनक देखने को मिल रही है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं।
ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन 1,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। 50 से अधिक वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर से भी हजारों पर्यटक मनाली आ रहे हैं। दिन के समय पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ने के साथ शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से भर रहा है। अंजनी महादेव, अटल टनल में पर्यटक बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। होटल संचालक रंजीत ने कहा कि इन दिनों उनके होटलों में 45 से 50 ऑक्यूपेंसी चल रही है। बर्फबारी हुई तो पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक, बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 40 से 50 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें