कुल्लू। जिले में बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी में शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें सेवानिवृत्त नायब सूबेदार उगम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा पढ़ाई, खेल एवं अन्य गतिविधियों में ध्यान देने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना में जाकर देश सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। छात्राओं ने कुल्लवी, पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर नृत्य किया।
साथ ही कुल्लवी नाटी डालकर दर्शकों से तालियां बटोरीं। कार्यकारी प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने आदित्य कुमार, आयुष्मान ठाकुर, दामिनी, दिव्यांशी, तमन्ना ठाकुर, तमन्ना, हेम प्रभा, करुण, मयंक नेगी, अनीता कुमारी, रेखा कुमारी, खेमा देवी, रुचिता, आर्यन ठाकुर, अनिशा, किरण, पंकज कुमार, स्मृति, खुशी, संदीप और अमिता को इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विद्यार्थियों के साथ कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद