फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा मित्रों को दिए प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
कुल्लू के मौहल में आपदा मित्रों को तैरने का प्र​शिक्षण देते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में रविवार को नदी में तैराकी और सर्च एंड रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्था के पिरड़ी केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मौहल खड्ड में प्रशिक्षुओं को आपदा के दौरान जल बचाव के तरीकों का अभ्यास करवाया गया। रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी अनुदेशक गिमनर सिंह ने प्रतिभागियों को सुरक्षित तैराकी, ढलानों से रस्सी के सहारे सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण दिया। सर्च एंड रेस्क्यू के विभिन्न तरीकों का भी व्यावहारिक अभ्यास करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें