सीवरेज कि पाईप में फंसा व्यक्ति और निकलने का प्रयास करता जवान। संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी में नई बिछाए गए सीवरेज के पाइप में एक व्यक्ति घंटों तक फंसा रहा। सीवरेज लाइन में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए लगभग एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति भूतनाथ मंदिर के समीप नेशनल हाईवे के किनारे बिछाए गए सीवरेज की मोटे पाइप में घुसकर लगभग 50 मीटर आगे पहुंच गया। इस कारण वह बीच में फंस गया।
न वापस मुड़ पा रहा था और न ही आगे जाने की जगह थी। सीवरेज के एक छेद से उसने हाथ निकाला तो लोगों ने देख लिया। इसके बाद अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद चेंबर से घुसकर मुश्किल से उसे बाहर निकाला। उसे निकलने के लिए सीवरेज लाइन की खुदाई भी करनी पड़ी। अग्निशमन अधिकारी सरणपत ने बताया कि युवा कि रेस्क्यू कर लिया है। वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। संवाद