फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में पहाड़ी से गिरने से व्यक्ति की मौत

Sat, 11 Jan 2025 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय धरोहर गांव नग्गर में पहाड़ी से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोगों ने नग्गर के पास अचेत अवस्था में गिरे एक व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचना दी। यह व्यक्ति कई घंटे तक अचेत पड़ा रहा। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है। स्थानीय लोग व्यक्ति को नग्गर अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भागी राम पुत्र गन्ना राम निवासी मलाणा के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें