फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 22 अगस्त को मनाया जाएगा मल्हार उत्सव

Sat, 15 Aug 2026 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम संस्था स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत वर्षा ऋतु पर आधारित 19वें सूत्रधार मल्हार उत्सव का आयोजन करवाएगा। यह आयोजन अटल सदन कुल्लू में 22 अगस्त को किया जाएगा।संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को बताया कि मल्हार भारतीय संगीत परंपरा में वर्षा ऋतु से जुड़ी एक अत्यंत सुंदर सांगीतिक अभिव्यक्ति है। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए इस वर्ष मल्हार उत्सव में वर्षा ऋतु पर आधारित सदाबहार गीतों, रंगारंग गीत-संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को उच्च स्तरीय सांस्कृतिक मनोरंजन प्रदान करने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें