हरिपुर (कुल्लू)। जगतसुख में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने 15 से 19 जुलाई तक आनंद अनुभूति शिविर लगाया। शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक प्रयाग महंत के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया, योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने इन तकनीकों के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव किया।
समापन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की जिला संयोजक सोनाली कपूर और शिक्षक गौरव चंदेल ने प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों सुमेधा शर्मा, वेद प्रकाश, रवि, पुनीत शर्मा, रीमा लामा सहित अन्य लोगों ने शिविर के अनुभव साझा किए। संवाद