फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। अवैध रूप से शराब और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मनाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 100 पेटी बरामद की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस थाना मनाली की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान प्रथम स्नो गैलरी सोलंगनाला के समीप एक ट्रक (एचपी-30बी-2006) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 100 पेटी अंग्रेजी शराब (1200 बोतलें) बरामद हुईं। चालक शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने ट्रक चालक चेत राम (46) निवासी गांव घर्टगाड़, डाकघर चनौन, तहसील बंजार जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें