बंजार के तीर्थन घाटी में नागनी खेल मैदान में आज शेर-ए-सराज मेमोरियल कप 2026 सीजन-3 का रंगारंग
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के नागणी खेल मैदान में शेर-ए-सराज मेमोरियल कप 2026 सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बंजार के पूर्व विधायक स्वर्गीय दिले राम शबाब की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ बुधवार को वरिष्ठ अधिकारी अनुराग दहिया ने किया। मेमोरियल कप का पहला मैच महावीर अवतार जिभी और कारोबारी इलेवन के बीच मैच खेला गया, जिसमें जिभी की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें पुरुष वर्ग के साथ महिला वर्ग की टीमें भी भाग ले रही हैं। कुल मिलाकर लगभग 64 पुरुष और 10 महिला टीमों की भागीदारी से यह आयोजन और भी आकर्षक बनेगा। मुख्य आयोजक गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता करीब एक माह तक चलेगी। विजेता टीम को 1,11,111 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 55,555 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। मुख्यातिथि अनुराग दहिया ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सबसे अच्छा माध्यम हैं।