फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव आगमन के साथ महाशिवरात्रि मेला शुरू

Mon, 16 Feb 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सरवरी में ​शिवरात्रि मेले में प पहुंचे देवता देवलुओं के साथ।-संवाद
विज्ञापन
सरवरी में कुल्लवी नाटी पर झूमे लोग, देवताओं की शोभायात्रा रही आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी में देव आगमन के साथ दो दिवसीय पारंपरिक महाशिवरात्रि मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ।
भूतनाथ मंदिर के देवता संगम महादेव के साथ देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच, वीरनाथ और चंद्रमौली महादेव लाव-लश्कर के साथ मेला स्थल पर पहुंचे। इससे पहले सभी देवताओं ने अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ से देवमिलन किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच देव की शोभायात्रा का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद नर्तकों ने कुल्लवी नाटी डाली। नाटी में कुल्लवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक कुल्लवी परिधानों में सजे महिला-पुरुषों की नाटी ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

देवता संगम महादेव के कारदार तरुण कौंडल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को मेला संपन्न होने के बाद सभी देवता अपने-अपने देवालयों की ओर प्रस्थान करेंगे। भूतनाथ मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें