फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं को बनाया स्वावलंबी : मारकंडा

विज्ञापन
लाहौल में तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मारकंडा पंचायत भवन जुण्डा का शिलान्यास करते हुए।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सरकार पंचायतीराज संस्थाओं को स्वावलंबी और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंचायतीराज संस्थाओं का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने उदयपुर के जूंडा में 33 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारी कर्तव्यों और अधिकारों का सजगता से निर्वहन करें। बदलते परिवेश में पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए बजट का उचित प्रावधान किया है, लिहाजा पदाधिकारियों को बेहतरीन कार्यों को अंजाम देने के लिए लोगों द्वारा मौका दिया गया। मारकंडा ने जूंडा पंचायत भवन के लिए जमीन दान देने वाले सुरेश चंद को सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री ने जूंडा, जसरथ, नालडा, डेलडा, कवांग, बैरंग, चैंबुक, मूरिंग और कैमरिंग का दौरा कर लोगों की समस्याओं का सुना।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक गुलेरिया, जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, नायब तहसीलदार शांता कुमार, जल जीवन विभाग कनिष्ठ अभियंता कुशल ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें