फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मदन बौद्ध को तीसरी बार मिली बौद्ध गोंपा सोसायटी पतलीकूहल की कमान

Thu, 17 Apr 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। बौद्ध गोंपा सोसायटी पतलीकूहल की कमान तीसरी बार मदन बौद्ध को सौंपी गई है। यहां तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें एक बार फिर से बौद्ध गोंपा सोसायटी का प्रधान मदन बौद्ध को सर्व सम्मति से चुना गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया है। उनके साथ कार्यकारिणी में नमज्ञल बौद्ध को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि छेतन बौद्ध को सचिव, फुंचोंग बौद्ध को संयुक्त सचिव और नाशंग को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नव नियुक्त प्रधान मदन बौद्ध ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी कोशिश सोसायटी के लिए बेहतर कार्य करने की होगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यों को क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा और आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें