फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडरों का अतिरिक्त भाड़ा तय

Thu, 10 Sep 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में रसोई गैस के सिलेंडरों का अतिरिक्त भाड़ा तय कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना कार्यकारी जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कुल्लू और भुंतर शहर में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की घर-द्वार पर डिलीवरी का अतिरिक्त भाड़ा 26 रुपये होगा। निरमंड और पिपटीसेर के फोकल प्वाइंटों के लिए भी यही भाड़ा तय किया गया है। मनाली शहर में घर द्वार तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए 29 रुपये निर्धारित किए गए हैं। बदाह, बाशिंग और शांगरीबाग के फोकल प्वाइंटों के लिए इंडेन गैस सिलेंडरों का 28 रुपये भाड़ा होगा।
विज्ञापन


आनी, नगान, शकलेड, बैहना, लुहरी, तिहानी, ताडाशाला, डडौर, तोगी, ढेर, खरगा, केदस, रांदल, रूना और सुशमुंगरी के फोकल प्वाइंट के लिए 29 रुपये तय किए गए हैं। जगातखान व ब्रौ के लिए 25 रुपये होंगे। शाढ़ाबाई, जौरा, न्यूल, पाहनाला, दोहरानाला, खोखन, शमशी, मौहल और बदाह के फोकल प्वाइंटों पर एचपी सिलेंडर के लिए 29 रुपये होंगे। शमशी, भुंतर, शाढ़ाबाई, बजौरा, हाथीथान, हुरला, रायसन, डोभी, कटराईं, जटेहड़, बढ़ई, दड़का, भुटटी, सुम्मा, पाहनाला, दोहरानाला, कोलीबेहड़, नरैणी, मौहल, गदौरी, पंडितबेहड़, भुटटी कालोनी, आनी उपमंडल के शवाड़, खेगसू, शमशर, चाहेव, बुहानी, बेनीगाड़, गुगरा, चीमन कैंची और बेहड़ी के फ ोकल प्वाइंटों तक इंडेन गैस सिलेंडर का भाड़ा 34 रुपये होगा। मनाली से पतलीकूहल और मनाली से लरांकेलो रूट पर एचपी तथा बीपी का 35 रुपये निर्धारित किया गया है। 37 रुपये भाड़े में घुड़दौड़, बांदल, पुईद, चंसारी, घराहन, थेमन, न्योली, कालंग, शालंग, भल्याणी, दलीघाट और पीज में सिलेंडर पहुंचेगा। 43 रुपये में बरशैणी, मणिकर्ण, जरी, कसोल, ब्राधा, ठेला, गड़सा, कोटाधार, जलुग्रां, सरसाड़ी, रतोचा, भेखली, दुर्गानगर, बनोगी, जिंदौड़, ब्यासर, कंगती, शिरढ़, बैंची, नेरी, राउगी मोड़, हलैणी और आनी उपमंडल के कुठेड़ तक सिलेंडर पहुंचेगा। पतलीकूहल से बजौरा तक बीपी के सिलेंडर का भाड़ा 43 रुपये रहेगा। 40 रुपये में फोजल, लारजी, बिहाली, शलवाड़, धाउगी, सोझा, जिभी, घियागी, आनी उपमंडल लधागी, टिकरीडुल, पंजवी और जमेडी तक सिलेंडर पहुंचेगा। मनाली के हिरनी से चंसारी तक बीपी सिलेंडर का भाड़ा भी 40 रुपये होगा।

लारजी से सैंज तक इंडेन सिलेंडर का भाड़ा 42 रुपये किया गया है। बंजार कस्बे में इसी दर पर घरद्वार पर सिलेंडर मिलेगा। 42 रुपये भाड़े में ही छेत, भियाड़, बठाहड़, पेखरी, गुशैणी, देहुरी, बाहू, पलाहच, टिपूधार, चनौन, चैथर, पुजाली, आनी उपमंडल के गुंगी, कोठी, जाबो, खुन और शिंगार में सिलेंडर पहुंचेगा। बीपी सिलेंडर का भाड़ा सैंज, सिउंड, न्यूली, फ ागला, थाटीबीड़ और बड़ाग्रां में 48 रुपये होगा। समेज और सुनेड़ में भी 48 रुपये रहेगा। रैला व भूपन 60 रुपये, लटीपरी 36, चकुरठा, धारा, खारी, गाड़ागुशैणी, रेमू, अरसू, बागीपुल, मातला, जयधार, सगोट, निशानी, जुनी, खनोटा व सरघा में 54 रुपये होगा। जौणीरोपा, चौकीडोभी, चंसारी, दियार, बागीचा, बढ़ई, सुम्मा, दड़का, भुटटी और बाशिंग में 36 रुपये भाड़े पर मिलेगा। मणिकर्ण-जरी 41, बरशैणी, सैंज, रतोचा व जलुग्रां 43, हुरला, थरास, गड़सा और ठेला में 38 में मिलेगा। आनी उपमंडल के कोयल, कमांद व अंस में 38, उरटू, बांदल व शारवी 74, चकलोट 31, जाओं व ठारला 56, सराहन 62, बिनन, कुंगश, जजोर,शानी, घोरला, चवाई, गनवती, सोईधार, कंडीगाड़, खणी, रेहची, खोबडीखड, पुरणखड, अमरबाग, घवान, लंबागई, शारली और जादर के लिए 36 रुपये निर्धारित किया गया है। कोहिला 38, चलोली 44, खारना, झली,धमेश, पानीधार, घरोली, निथर, जलोड़ी, दुराह, पेरी, कालीधार, वाखी,गावनबील, गछावा, गलोग, दलाध, रेवारी, रायबाग, चौहणी, कोट, खमोग,लोहला, तांदी व कुठेड़ में 47 रुपये भाड़ा होगा। 50 रुपये भाड़े में तांदी, गरशाई, कटाहर, कंडीघई, कलोग, बशला, शादरी,शाखी, कोटाधार, ओलवा, थनोग, शुश और बटोट में सिलेंडर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें