फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खोखे में आग लगने से दो लाख का नुकसान

Sat, 07 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ लगती संपत्ति जलने से बचाई, अलेउ में खोखे में रहता था प्रवासी मजदूरों का परिवार
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के अलेउ में शनिवार को एक टीनशेड (खोखे) में आग लगने से लगभग दो लाख का नुकसान हो गया। खोखे में प्रवासी मजदूर के परिवार के पांच सदस्य रहते थे।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अलेउ में अचानक एक खोखे में आग लग गई। खोखे में सिलिंडर फटने से आग ने और भयंकर रूप धारण कर लिया। खोखा बुरुआ नजवासी कृष्ण चंद की निजी भूमि पर बना हुआ था। इसमें कबाड़ एकत्रित करने वाले का परिवार रहता था। हालांकि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन खोखा जलकर राख हो गया। खोखे से कुछ भी सामान नहीं बचाया जा सका। अग्निशमन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। विभाग ने साथ लगती लगभग 50 लाख की रुपये संपत्ति को जलने से बचा लिया। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सरणपत ने बताया कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। लगभग पौने 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें