फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तोद घाटी में 22 को मनाया जाएगा लोसर उत्सव

Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल- स्पीति)। जिले की तोद घाटी में लोसर यानी नववर्ष 22 जनवरी को मनाया जाएगा। गेमोन गोंपा के प्रधान लामा सोनम अंगदुई ने लोसर के बारे में जानकारी दी है। कहा कि 22 जनवरी को बौद्ध परंपराओं का अनुसरण करते हुए लोसर पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनम अंगदुई ने बताया कि घर के आंगन में दरचोग (बौद्ध मंत्रों से मंत्रित और लिखित पवित्र झंडा) 12 जनवरी को लगा दिया गया है। लासोल के लिए 17 जनवरी सुबह 8:00 बजे का समय तय किया है। 21 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे भी पूजा की जा सकती है। लोसर में मशाल के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी को चीरने का समय सुबह 7:00 और दोपहर 12:00 बजे रहेगा।
हालडा (मशाल) फेंकने का समय रात 11:00 बजे होगा। पूर्व दिशा की तरफ पीठ दिखाकर हालडा फाड़ना होगा। हालडा फाड़ने के लिए तीन राशियों का चयन किया है। इसमें प्रथम 14 वर्ष का बालक होना चाहिए और बौध धर्म में राशि योयलोपा होनी चाहिए। दूसरा 15 वर्षीय आयु और राशि टाइगर की होगी जबकि तीसरा 19 वर्षीय आयु और राशि खिलोपा होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें