फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लारजी के धामण में देवता शेषनाग ने भगाई बुरीं शक्तियां

विज्ञापन
लारजी के धामण गांव में मनाए गए हूम पर्व में लोगों को आशीर्वाद लेते देवता शेषनाग।
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिले की ग्राम पंचायत लारजी के धामण गांव में देवता शेषनाग ने आसुरी शक्तियों तथा भूत प्रेतों को परास्त किया। मान्यताओं के अनुसार शेषनाग मंदिर धामण में देवताओं और आसुरों के बीच भीषण संग्राम हुआ। इसमें आसुरी शक्तियों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में देवता ने कई लोगों को प्रेत आत्माओं के साए से भी मुक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर देवता से मानव जाति की रक्षा के लिए गुहार लगाई। दो दिन तक मनाए गए हूम उत्सव में पहले दिन धामण गांव से मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद अधिष्ठाता देवता शेषनाग को देवालय से बाहर निकाला गया।
देवता और प्रेत आत्माओं के बीच युद्ध हुआ। इसमें शेषनाग और हिडिंबा पुत्र देवता घटोत्कच ने बुरी आत्माओं को इलाका छोड़ने की चेतावनी दी। देवता के कारदार लोतराम ने बताया कि उत्सव में देवता ने अपने गूर के माध्यम से कहा है कि इस वर्ष फसलों का अच्छा उत्पादन होगा तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इस मौके पर गुर अमर सिंह, पवन कुमार पालसरा, ध्यान सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें