कुल्लू। देवता नारायण बनाला गांव का दौरा कर अपने देवालय फनौटी पहुंच गए हैं। देवता नारायण शुक्रवार शाम को पूरे लाव लश्कर के साथ गांव बनाला पहुंचे थे, जहां महिलाओं ने देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया। देवता को श्रद्धालु कुमार सिंह ने अपने घर बुलाया था। देवता के साथ गांव फनौटी, जुहड़, दपांदा, झाकडूपानी, धार और दांधार गांव के देवलुओं ने भाग लिया।
बनाला के साथ छलाच गांव के लोगों ने देवता नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शनिवार सुबह देवता के सम्मान में ब्रह्मभोज का आयोजन किया। दोपहर बाद करीब 2 बजे के बाद देवता अपने देवालय के लिए रवाना हुए। देवलू सुनील ठाकुर, कुमार सिंह, हंस राज और सुंदर सिंह ने कहा कि देवता दो दिन के लिए बनाला गांव के दौरे पर आए थे। संवाद