फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में संकरी सड़कों पर लग रहा लंबा जाम

Thu, 06 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में हिडिंबा मंदिर मार्ग पर जाम।-संवाद
विज्ञापन
बर्फ हटाने के बाद सड़क किनारे लगे बड़े ढेर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में जनजीवन पटरी पर लौट आया है। सड़कों से बर्फ हटाकर यातायात शुरू करवा दिया गया है, लेकिन कई जगह सड़क संकरी होने से जाम की समस्या पैदा हो रही है।
सड़क से हटाकर सड़क के किनारे फेंकने से बर्फ के ढेर लग गए हैं। ऐसे में वाहनों को बारी-बारी छोड़ा जा रहा है।

मनाली में बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। मनाली से सोलंगनाला तक बर्फ हटा दी गई है। सड़क संकरी होने से यहां जाम की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिडिंबा मार्ग, ओल्ड मनाली, वशिष्ठ सड़क के भी यही हालात हैं। हिडिंबा मंदिर में वीरवार को लंबा जाम लग गया। होटल रोहतांग मनालसू और मंदिर की पहली पार्किंग के समीप वाहनों की लाइन लग गईं। मेला मैदान से डीपीएस स्कूल तक दायरे में सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि बर्फ हटाकर सड़क किनारे फेंकी गई है। कई जगह सड़क तंग है, ऐसे स्थानों में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस ने जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें