फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 3 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने प्रदेशभर की 279 शाखाओं में एक साथ क्रेडिट शिविर लगाए गए। ग्राहकों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वीकृति पत्र वितरित किए। रविवार काे जिले में ऋण वितरण शिविर में 13 शाखाओं ने भाग लिया, जहां 42 ग्राहकों को करीब तीन करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैंक के कृषि ऋण, गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, व्यापार ऋण और व्यक्तिगत ऋण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय मंडी से महाप्रबंधक केबीएस शेखावत, पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव नय्यर, शाखा प्रबंधक सुनील और विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।
शेखावत ने कहा कि बैंक प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, बागवानी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ऋण उपलब्ध करवा रहा है। कुल्लू जिले में स्वीकृत किए गए ऋणों की राशि तीन से चार दिनों के भीतर लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह पार्वती की सदस्य अनीता ने बताया कि समूह ने पहले एक-एक लाख रुपये के दो ऋण लिए थे। अब पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस राशि से ग्रामीण क्षेत्र में छोटे कारोबार और स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कुल्लू निवासी पविंदर शर्मा ने बताया कि उन्होंने बैंक से शुरुआत में 25 हजार रुपये का ऋण लिया था। पिछले 8-10 वर्षों से बैंक के सहयोग से अपने कार्यों का विस्तार किया है। अब उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें