केलांग में लीड बैंक की बैठक में भाग लेते अधिकारी व कर्मचारी।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में बुधवार को 50वीं जिला सलाहकार सीमिति एवं समीक्षा कमेटी की बैठक हुई। इसमें स्टेट बैंक आफ इडिंया के सौजन्य से सहायक आयुक्त संकल्प गौतम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति की भौगोलिक परिस्थितियों में सरकार की कल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने में बैंकों का अहम भूमिका रहती है।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत करवाने और कार्यन्वयन करवाने पर भी जोर दिया। जिले के विभिन्न बैंकों के माध्यम से इस वर्ष के पहली तिमाही में बैंकों ने कुल 31.27 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों से आग्रह किया है कि हमें इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सरकारी प्रायोजित योजना के ऋण पर जोर देना होगा। आवेदन करने वाले पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण प्रदान करें ताकि जिले के लोग विभिन्न ऋण योजनाओं से लाभान्वित हो सके। प्रबंधक नोरबू छेरिंग ने वार्षिक ऋण योजना के बारे विभिन्न बैंकों को निर्धारित किए गए लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित विभिन्न बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।