फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिव्यांग बच्चों को बांटी व्हीलचेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहे जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस मनाया गया। इसमें उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

तीन दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर बांटीं। उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से बातचीत में उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रशासन के माध्यम से हरसंभव सहायता दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. नागराज पवार ने दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं से अवगत करवाया।
आश अभिभावक संघ के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने मांग की कि कुल्लू में न्यूरोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जाए। डॉ. रेखा ठाकुर ने फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन के बारे में बताया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा, मेडिकल अधिकारी डॉ. मरीचिका मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें