फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में जगह-जगह छापेमारी कर पकड़ी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायत चुनावों के दौरान शराब की अवैध तस्करी को लेकर चुनाव आयाेग सख्त हो गया है। आबकारी विभाग ने बजौरा से लेकर मनाली तक जगह-जगह छापेमारी की है। इस दौरान 77 से अधिक बोतलें शराब की पकड़ी हैं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने भुंतर, शमशी, बजौरा, जरी, कसोल, मणिकर्ण और बरशैणी में दबिश दी। इन जगहों पर तीन अलग-अलग मामलों में कुल 77 बोतलें बरामद हुईं। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से शराब बेचने वालों में अफरातफरी का माहौल है। इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में आबकारी विभाग की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। आबकारी आयुक्त मनोज डोगरा ने कहा कि टीम में विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल जीवानंद, कांस्टेबल अमन, चूड़ामणि, चालक सुरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें