पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के बैंची गांव में रविवार देर रात बिजली गिरने से दो मंजिला मकान को नुकसान पहुंचा है। मकान की खिड़कियों में लगे शीशे तेज धमाके के साथ टूट गए। घर के भीतर रखे कई कांच के बर्तन भी चकनाचूर हो गए।
तेज धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना। हादसे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पूर्व पंचायत प्रधान जोगिंद्र मेहरा ने घटना की सूचना तुरंत संबंधित पटवारी को दे दी है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रभावित परिवार को उचित राहत राशि प्रदान की जाएगी। संवाद