फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठाऊ सिंचाई योजना की जाए शुरू : लोत राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। धाउगी वार्ड में लंबित विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जाए। कनौन पंचायत की उठाऊ सिंचाई योजना दस साल से बंद पड़ी है। योजना के बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धाउगी वार्ड के बीडीसी सदस्य लोत राम भंडारी ने बीते बुधवार को एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने पाइप लाइन शोना डोर से कटेरा, शाडीधार टैंक मरम्मत, पेयजल योजना फनोड्ड से खनीधार-देवगढ़ के निर्माण आदि समस्याओं को भी उठाया। एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने कहा कि कार्यों को पूरा करवाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें