मनाली। शहर के एक होटल के कमरे में बीते बुधवार को लेह निवासी मोहम्मद हसन मृत अवस्था में पाया गया। होटल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीठ पर नीले निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद