फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्ट बैंक, बाईपास मार्ग की टारिंग से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मनाली विस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने पर प्रदेश इंटक प्रवक्ता डीआर जोशी ने सरकार और विधायक भुवनेश्वर गौड़ का आभार जताया है।
विज्ञापन

डीआर जोशी ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र के लिए तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इनमें कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क की टारिंग के लिए आठ करोड़ रुपये, मनाली बाईपास सड़क की टारिंग के लिए पांच करोड़ और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सेऊबाग के लिए 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक और बाईपास सड़क के कार्य पूरे होने से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हजारों पर्यटकों को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। सड़कों की स्थिति सुधरने से पर्यटन कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद है। जोशी ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सेऊबाग के लिए स्वीकृत राशि से संस्थान की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें