फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हेलिकाप्टर छोड़ें, अपने साथ दो वाहनों का काफिला रखें सीएम

Sat, 14 Feb 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खर्चों में कटौती के लिए पेंशनर्स फेडरेशन महासंघ के कुल्लू खंड के प्रधान की सलाह
विज्ञापन

बोले- अपने चहेतों को सलाहकार, अध्यक्ष पदों से हटाएंगे तो होगी पैसों की बचत
हर महीने पहली तारीख को मांगी पेंशन, नीति में सुधार करने करने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन महासंघ की कुल्लू खंड की बैठक रविवार को शीतला माता मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान एमके गुप्ता ने की। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पेंशनरों ने सबसे पहले दिवंगत दुनी चंद जंबाल के निधन पर मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
महासंघ के कुल्लू खंड प्रधान एमके गुप्ता ने कहा कि सभी पेंशनर्स संघर्ष के लिए तैयार रहें। 17 और 18 फरवरी को शिमला में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार का खर्च कम करने के लिए पेंशनरों ने मुख्यमंत्री को नसीहत दी कि सीएम स्वयं हेलिकाप्टर का प्रयोग छोड़ दें। अपने साथ केवल दो गाड़ियों का काफिला रखें। मुख्यमंत्री अपने चहेतों को सलाहकार, अध्यक्ष आदि पदों से हटाएं। इससे पैसों की बचत होगी। प्रदेश में सभी सरकारी गाड़ियों को शनिवार और रविवार को बंद रखें। पेंशनरों की पेंशन हर पहली तारीख को जारी की जाए। पेंशनर नीति में सुधार किया जाए। जेसीसी की बैठक के लिए महासंघ को बुलाया जाए। कुल्लू शहर में पानी के बिल पुराने रेट पर ही लोगों को दिए जाएं। लोरन रोड प्रशासन ने नो पार्किंग जोन घोषित किया है, इस आदेश को स्थायी किया जाए। लोक निर्माण विभाग लोरन सड़क को पक्का करें। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का भी महासंघ विरोध करता है। स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, हेमा शर्मा, जय गोपाल शर्मा, रूपचंद ठाकुर, माधो कैलाश शर्मा, महासचिव रामशरण शर्मा, अमर भारती, मोती राम, सुदर्शन मिश्रा, कंचन गुप्ता, इंदिरा, कमला नेगी, जगरनाथ, सीआर नलवा, शांति देवी, देवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें