फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए 450 पुलिस कर्मियों की दिवाली तक छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। 24 अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में उमडऩे वाली लाखों की भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। ऐसे में जिला कुल्लू के 450 से अधिक पुलिस जवानों की छुट्टियोंं को दिवाली तक रद्द कर दिया है। वहीं, दशहरा में जिला के नौ पुलिस थानों और चार चौकियों से पुलिस जवानों की तैनाती कुल्लू दशहरा में जाएगी।
विज्ञापन

सात दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की बैठकों कर दौर जारी है। दशहरा को नया लुक देने के लिए मंथन जारी है, लेकिन दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला के पुलिस जवान दिवाली तक अवकाश पर नहीं जाएंगे। आपातकालीन अवकाश के अलावा अन्य कोई भी छुट्टियों को मंजूरी नहीं मिलेगी। कुल्लू दशहरा उत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया और अब 12 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। दशहरा में लोगों की सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर भी पुलिस के अधिकारियों में बैठकें हो रही है।
1,500 जवानों के लिए पुलिस मुख्यालय से हो रही चर्चा
पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि जिला कुल्लू में करीब 450 से अधिक पुलिस के जवान है और सभी के अवकाश को रद्द कर दिया है। मात्र आपातकालीन में ही अवकाश मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा में लोगों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखने के लिए 1,500 अतिरिक्त पुलिस फोर्स को लेकर पुलिस मुख्यालय शिमला को पत्राचार किया गया है। दशहरा में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस हर पहलू पर ध्यान दे रही है। दशहरा में करीब 100 पुलिस जवानों की कुल्लू में ही तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें