फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में दालें महंगी कर आपदा में लोगों पर डाला बोझ : जयराम

विज्ञापन
लाहौल में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार सुख का नारा देकर प्रदेश के लोगों को दुख देने का काम कर रही है। पूरा प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और सरकार हर चीज के दाम बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डिपुओं में मिलने वाले राशन की कीमतों में भी भारी इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात बुधवार को लाहौल दौरे के दौरान केलांग में कही। उन्होंने कहा कि चने की दाल जो 22 रुपये में मिल रही है, उसका दाम लगभग दोगुना कर दिया है। अब यह दाल प्रदेश के लोगों को 38 रुपये में मिलेगी। आपदा की वजह से प्रदेश के लोग परेशान हैं और हजारों लोगों का सब कुछ नष्ट हो गया है। आपदा की वजह से प्रदेश की बड़ी आबादी प्रभावित हैं। ऐसे में सरकार को राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए न कि खाद्य वस्तुओं को महंगा कर लोगों पर बोझ डालना चाहिए। सरकार को कोई भी निर्णय लेने से पहले आपदा प्रभावित लोगों का ध्यान रखना चाहिए। वह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
दस गारंटी झूठ बोलकर सत्ता में आए और अब सारी गारंटियां सरकार में आते ही भूल गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। लोकसभा के चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार को जवाब देंगे। इस दौरान उन्होंने केलांग बीजेपी मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें