कुल्लू के पिरड़ी में आपदा मित्र के प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया है।-संवाद
कुल्लू। राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में रविवार को सात दिवसीय वाटर सेफ्टी एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान 63 आपदा मित्रों रेस्क्यू और आपदा प्रबंधन की बारीकियों को सीखा। कार्यक्रम में कार्यकारी राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी ने मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे प्रशिक्षण समाज और प्रदेश की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
राफ्टिंग सेंटर प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रेस्क्यू तकनीक, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा मित्रों को प्रमाण पत्र, कोर्स बैच और आपदा किट वितरित की गई। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के उप निदेशक लुदर सेन, निदेशक अविनाश नेगी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद