फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बदलाव की ओर अभियान का आगाज

Sat, 03 Oct 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कुल्लू बदलाव की ओर अभियान का आगाज किया गया। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहा व्यवस्था परिवर्तन अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी धरातल पर दिखाई दे रहा है।
कुल्लू शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर परिषद ने लॉर्ड शिवा एंटरप्राइजेज के साथ करार किया है। कंपनी शहर में कचरा प्रबंधन का कार्य संभालेगी।
विज्ञापन

कुल्लू प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लाहौल-स्पीति के लोग भी यहां बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ऐतिहासिक कुल्लू दशहरे से पहले शहर को युद्ध स्तर पर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। शहर में कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वायड गठित किया जाएगा। यह दल सभी वार्डों में औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करेगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बेहतर वेतन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा आशा ठाकुर, एसडीएम जय जयवंती ठाकुर, नगर परिषद के पार्षद, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इन्नर अखाड़ा बाजार के लिए आठ करोड़ मंजूर
विधायक ने कहा कि रामशिला से लंकाबेकर तक तटबंध का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन्नर अखाड़ा के लिए आठ करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कुल्लू से भुंतर तक तटबंध निर्माण, घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए भी बड़ी परियोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें