फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भव्य देव मिलन के साथ लारजी मेला आरंभ

Sat, 11 May 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू जिला के लारजी मेले में पहुंचे देवता।-संवाद
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। बुंगा क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता बड़ा छंमाहू के सम्मान में मनाए जाने वाला लारजी मेला भव्य देव मिलन के साथ शुरू हो गया। देवता बड़ा छंमाहू और धामणी छंमाहू का पारंपरिक रीति-रिवाजों से मिलन हुआ। इस देव मिलन को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। इस वर्ष देवता वासुकी नाग ने भी पूरे लाव-लश्कर के साथ मेहमान के तौर मेले में शिरकत की। मेले का शुभारंभ एपीएमसी कुल्लू एवं लौहल-स्पीति के चेयरमैन राम सिंह मियां ने किया है।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। करीब 12 महिला मंडलों और स्कूली विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की। वहीं, एकल और सामूहिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एपीएमसी चैयरमेन राम सिंह मियां ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है और ये मेले हमें एक-दूसरे से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी इस संस्कृति को बचाए रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें, ताकि पुरानी संस्कृति को संरक्षित रखा जा सके।
ग्राम पंचायत लारजी के प्रधान गुड्डू राम ने कहा कि देवता वासुकी नाग मेले में पहली बार आए हैं। उनका और हारियानों का भव्य स्वागत किया गया है।

कुल्लू जिला के लारजी मेले में पहुंचे देवता।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें