फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काईस में माता दशमी वारदा के देव भोज में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा के मंदिर काईस में बुधवार को देव भोज का आयोजन किया गया। इसमें घाटी के करीब 15 गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन




देव भोज में प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले मंगलवार को माता दशमी वारदा और वृंडू देवता ने जिया संगम में शाही स्नान किया था। इस दौरान भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए थे। शाही स्नान के उपलक्ष्य में ही माता के मंदिर में देव भोज का आयोजन किया गया। देव परंपरा और विधि-विधान के अनुसार मंदिर में सभी देव कार्य संपन्न हुए। देवलु प्रताप पठानिया, ताराचंद और चुनी लाल नेगी ने बताया कि देव भोज के आयोजन में घाटी के करीब 15 गांवों के लोगों ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में देव भोज का प्रसाद ग्रहण किया।

माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने बताया कि दूरदराज के गांवों से भी लोग माता के मंदिर पहुंचे। उन्होंने नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। वीरवार को गूर को माता के कारकूनों की ओर से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। यह कार्य ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच मान-सम्मान के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें