फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन से आफत, दो घंटे बंद रही आवाजाही

Thu, 24 Sep 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूलिंग गांव के समीप बुधवार सुबह पहाड़ी से पत्थर और भारी मात्रा
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूलिंग गांव के सामने बुधवार सुबह पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:30 बजे मार्ग बंद होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों के साथ ट्रक और एचआरटीसी की दो बसें भी फंसी रहीं।
सड़क बंद होने की सूचना जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को दी। इसके बाद बीआरओ के कामगार मौके पर पहुंचे और सड़क बहाली का काम शुरू किया। मजदूरों की मदद से सड़क पर गिरे बड़े पत्थरों और मलबे को हटाया गया।
करीब 10:30 बजे के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया।
मौके पर फंसे यात्री सुरेश और किरण ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण उन्हें करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बीआरओ की टीम ने मलबा हटाकर मार्ग बहाल किया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मूलिंग क्षेत्र मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां पहले भी पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण यातायात प्रभावित होता रहा है। उपायुक्त कुल्लू किरण भड़ाना ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें