फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से थासीभ्रा क्षेत्र को खतरा, डीसी से मिले ग्रामीण

Wed, 04 Feb 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण खतरे में पडे़ थासीभ्रा के ग्रामीण उपायुक्त कुल्लू से मुलाकाम करते हुए। संवाद
विज्ञापन
लोग बोले, भूस्खलन के चलते रास्ता और विद्युत ट्रांसफार्मर खतरे में
विज्ञापन

भूस्खलन बढ़ा तो गांव को भी पैदा हो जाएगा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी के थासीभ्रा के ग्रामीण बुधवार को उपायुक्त से मिले। उन्होंने गांव के आगे धंस रहे रास्ते और विद्युत ट्रांसफार्मर को पैदा हुए खतरे के बारे में बताया।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की कि भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि गांव को खतरा न हो। महिला मंडल की सचिव नीलम की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोअर ढालपुर की एक महिला ने अपनी जमीन में कटिंग कर रखी है। उसकी जगह डंगा नहीं लगाया गया है। ऐसे में यहां से गुजर रहा ग्रामीणों का आम रास्ता धंस रहा है। साथ ही यहां लगे ट्रांसफार्मर को भी खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में बढ़ते भूस्खलन से गांव को भी खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों का हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र उपायुक्त को सौंपा। इसमें निर्मला देवी, रूपा, रीता, सरला देवी, कमला देवी, चुन्नी लाल, विद्या देवी, सुनील रावत, दासी देवी, सेस राम, प्रेम सिंह, शकुंतला देवी, नीता देवी, शकुंतला देवी, अनूप राम, संजय कुमार, ओमेश कुमार, सुमित, गुमान चंद सहित क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस समस्या को लेकर समाधान तलाशा जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला को इससे पहले पंचायत की ओर से भी नोटिस भेजा गया है। इसमें मौके पर डंगा लगाने को कहा है लेकिन अभी तक कोई भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, उपायुक्त ने मामले की तहकीकात करने और निरीक्षण करने के लिए खंड विकास अधिकारी और तहसीलदार को आदेश देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें