फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से ब्रेउना गांव को खतरा, घरों में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में बारिश से भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मणिकर्ण के ब्रेउना गांव के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो गया है। अब तक दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित परिवार रिश्तेदारों के पास शरण लेकर रहने को मजबूर हैं। पूरे गांव को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

चारों तरफ दरारें आ गई हैं। यहां विराजमान माता नयना के मंदिर के आसपास भी दरारें आई हैं। गांव के आठ अन्य घरों के भी गिरने का खतरा है। ऐसे में परिवार के लोग डर साए में रातें काटने को विवश हैं। तेज सिंह, डाबे राम, डोला राम और रूपेंद्र ने कहा कि उनके घर और आंगन में गहरी दरारें पड़ गई हैं।
भूस्खलन भी घर के पास पहुंच गया है और उनके घर रहने लायक नहीं रहे हैं। कहा कि उनके घर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं और घर में रहना जोखिम भरा है। गांव के सात से आठ अन्य घर भी भूस्खलन की जद में आए हैं। बरसात में ये मकान कभी भी ढह सकते हैं। गांव के चारों ओर भूस्खलन और गहरी दरारें पड़ने से बड़ा खतरा हो गया है।
विज्ञापन

गांव में माता नयना के मंदिर के पास भी दरारें पहुंच गई हैं। कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी रहे नरोतम ठाकुर ने कहा कि पूरी मणिकर्ण घाटी भूस्खलन की चपेट आ गई है। कई जगहों पर राशन खत्म हो गया है तो वहीं ब्रेउना गांव में दरारें आ गई हैं। वह मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू से मिले।
नरोतम ने कहा कि गांव की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि लोगों काे पुनर्विस्थापन करने की जरूरत है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सूचना के बाद उन्होंने राजस्व विभाग की एक टीम को मौके लिए भेजा है। गांव की हालत क्या है इसकी रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें