फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थाचण में भूस्खलन से जमीन और बगीचे तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के थाचण में भूस्खलन के कारण नुकसान हुआ है। पंचायत के प्रधान बुधराम ने बताया कि क्षेत्र में शनिवार रात को हुई भारी बारिश से थाचण के पास काफी नुकसान हुआ है। यहां बड़े क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है जिसका मलबा बाह गांव के पास पहुंचा है। गांव के लोगों की फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है। थाचण के पास बड़ा हिस्सा धंस जाने से मेहर चंद के सेब के 60 पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण चैणगा गांव के लिए जाने वाली पानी की सप्लाई पाइप भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गांव के लिए पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के निहारनी, मझाण क्षेत्र में भी जगह-जगह भूस्खलन से रास्तों को क्षति पहुंची है। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है। प्रशासन ने टीमें मौके पर जायजा लेने के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें