कुल्लू। जिला मुख्यालय में नगर परिषद के वार्ड नंबर सात लोरन में भारी बारिश से भूस्खलन हो रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन से अब घरों को ढहने का खतरा बन गया है।
हालांकि तीन दिन पहले भी इस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया था। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। लगातार जारी रही भारी बारिश की वजह से लोरन में भूस्खलन हो रहा है। इससे घर खतरे में जद में हैं। संवाद