फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से भूस्खलन, हाइड्रो प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फटी

विज्ञापन
कुल्लू जिला के सैंज घाटी के शांघड़ में हुई भुस्खलन से मकानों को खतरा पैदा हो गया है।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज की देहुरीधार पंचायत के दरमेड़ा में पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण जीवा हाइड्रो प्रोजेक्ट सिउंड की बड़ी पाइपलाइन पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। पाइपलाइन फट गई है। इससे किसानों के खेतों में सारा पानी घुस गया और टमाटर व मक्की की फसल तबाह हो गई। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। वीरवार रात को भारी बारिश के बीच पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन

सिंउड से गिरीडगारा की ओर जाने वाला एकमात्रा रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दोनों गांवों का संपर्क टूट गया है। अब ग्रामीणों का आवागमन भी नहीं हो रहा है। ग्रामीण बिहारी लाल, निमत राम और खूब राम ने बताया कि रात को पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इससे प्रोजेक्ट की बड़ी पाइपलाइन फट गई और किसानों के खेतों में सारा पानी घुस गया। इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। इसके बाद प्रधान भक्त राम व वार्ड पंच चमना देवी ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को सूचना दी। दोनों विभाग मौके पर पहुंचे। देहुुुरीधार पंचायत प्रधान भक्त राम ने बताया कि पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें