फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ललित बने वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू वन वृत्त के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष चांद स्वरूप राणा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अजय ठाकुर, गोपाल ठाकुर, ललित कपूर और प्रशांत चुनाव मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना करवाई गई, जिसमें अजय ठाकुर को 46 मत, गोपाल ठाकुर को 26, प्रशांत को 30 और ललित कपूर को 63 मत मिले। इनमें ललित कपूर ने जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले से करीब 165 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया संगठन के पदाधिकारियों की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कपूर ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को साथ लेकर संगठन के हित में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें