फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में लक्ष्मी, भाषण में रवि प्रथम

विज्ञापन
स्वर्गीय राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर अखिल भारतीय पचायंत परिषद के सदस्य श्रद्धांजलि देते हुए। -स? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वावधान में दुर्गा युवा वन संरक्षण जन संरक्षण युवक मंडल दुर्गा नग्गर ने सद्भावना दिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। चित्रकला में लक्ष्मी प्रथम, शिवांगी द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में रवि प्रथम और द्वितीय स्थान पर बृजलाल ने बाजी मारी।
इस दौरान युवक मंडल के प्रधान गिरिधर, सदस्य मधु, सुधा, रामलाल, रवि तथा हरीश आदि उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में देश जिस प्रकार से सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व विख्यात हुआ है, यह उसी युवा प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच का प्रतिफल है। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में फल इत्यादि वितरित किए गए और स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और युवाओं को वोट देने का अधिकार और महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को राजीव गांधी ने सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें