फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गाजे-बाजे के साथ महाशिवरात्रि के लिए मंडी रवाना होंगे देव खुडीजल

Thu, 05 Feb 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
देवता खुडीजल।
विज्ञापन
12 फरवरी को देवालय से होंगे रवाना, छतरी में होगा रात्रि ठहराव
विज्ञापन

देहुरी में हुई बैठक में देवता खुडीजल के कारकूनों ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 15 फरवरी से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में कुल्लू के अधिष्ठाता देवता खुडीजल तीसरी बार भाग लेंगे। देवता खुडीजल 12 फरवरी को अपने देवालय देहुरी से गाजे-बाजे के साथ रवाना होंगे। पहला पड़ाव छतरी में होगा।
वीरवार को देवता खुडीजल के देवालय देहुरी में देवता खुडीजल को महाशिवरात्रि के लिए ले जाने पर चर्चा की गई। कारदार शेर सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें देवता के कई हारियानों और कारकूनों ने भाग लिया। इसमें चार गांव, जेठीहार और नब्बे मुजारे के दरोगा और जिला मंडी (मानगढ़) के कारदार और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सहमति बनी कि छह गढ़ के अधिष्ठाता देवता खुडीजल 12 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए देवालय देहुरी से मंडी के लिए रवाना होंगे। राणाबाग होकर देवता छतरी के गांव लस्सी में रुकेंगे। यहां से अगले दिन रवाना होंगे। शाम को पड़ाव गोहर के देवधार गांव में होगा। 14 फरवरी को तीसरा पड़ाव शुरू होगा। रात्रि ठहराव देवता बैहना घासनू में रहेगा। 15 फरवरी को देवता बैहना घासनू से महाशिवरात्रि महोत्सव में लाव-लश्कर के साथ शिरकत करेंगे। कारदार ने देवता के छह गढ़ के लोगों के साथ चार गांव, जेठी हार, 90 मुजारों के लोगों से बड़ी संख्या में देवता दौरे में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देवता दौरे के दौरान हजारों लोगों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें