उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हमीरपुर में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर गेम्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली की 11वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा ने कराटे के-52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। आकांक्षा की इस उपलब्धि पर पाठशाला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य रणबीर सिंह ने उसे बधाई देते हुए कहा कि स्कूल पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, शिक्षा उपनिदेशक नवनीत ठाकुर और एडीपीओ विनोद कुमार ने भी आकांक्षा को शुभकामनाएं दीं। संवाद