फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चोटियों में हुई बर्फबारी से ठंड से कांपी लाहौल घाटी

Wed, 11 Feb 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को हल्की बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड से घाटी कांप उठी है। सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। इस वजह से पड़ी कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। लाहौल घाटी में इन दिनों हालडा के बाद ड्रोन उत्सव की धूम है। इसके बाद रोपसंग पूणा का आगाज होगा। फरवरी के आखिरी में चंद्रा घाटी के कोकसर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के आसपास पर्यटन गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें