फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विदेशी सैलानियों की पसंद बनी लाहौल घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी गर्मियों में विदेशी पर्यटकों की पसंद बन रही है। जिला पर्यटन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में रिकॉर्ड 3,209 विदेशी सैलानी घाटी पहुंचे।
विज्ञापन

सितंबर में भी 2,110 विदेशी पर्यटकों की आमद दर्ज की गई। इसके विपरीत, सर्दियों में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो जाती है।
आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2023 में 1,910 और सितंबर में 1,830 विदेशी पर्यटक लाहौल पहुंचे थे।
वर्ष 2024 में जुलाई में 2,118 और सितंबर में 1,866 विदेशी सैलानियों की आमद दर्ज की गई। वर्ष 2025 में सितंबर का आंकड़ा बढ़कर 2,110 हो गया, जबकि अगस्त में पर्यटकों की संख्या ने नया मासिक रिकॉर्ड बनाया। जून में भी पर्यटकों की आमद के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव रहा। जून 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,967 हो गई। जून 2026 में 1,824 विदेशी पर्यटकों की आमद दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें