फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से कटा लाहौल, दो एनएच समेत 200 से ज्यादा सड़कें बंद

Fri, 23 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में बर्फीला तूफान चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

घाटी में 85 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप, कुल्लू में चलीं तेज हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/कुल्लू। जनजातीय जिले में हिमपात के साथ बर्फीले तूफान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
कुल्लू जिले में हाईवे-305 और हाईवे-तीन मनाली से आगे केलांग के लिए अवरुद्ध हो गया है। वहीं, तीन अन्य सड़कें भी अवरुद्ध हैं। उधर, लाहौल घाटी का संपर्क कुल्लू से कट गया है। लाहौल में 200 से अधिक से सड़कें और 85 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद है।
विज्ञापन

लाहौल की चंद्रा घाटी और स्पीति के ऊंचाई वाले गांवों में करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीला तूफान चला। बर्फीले तूफान के चलते घाटी में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज ठंड और हवाओं से आम जनजीवन ठप हो गया है। स्पीति के काकटी गांव में भी जबरदस्त बर्फीला तूफान चलने की सूचना मिली है।
आशंका जताई जा रही है कि कई इलाकों में सेब सहित अन्य फलदार और वनस्पति पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। कार्यकारी उपायुक्त कुनिका एकर्ज ने मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से अपने गांवों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वहीं दूसरी कुल्लू जिले जलोड़ी क्षेत्र में बर्फीला तूफान चला है। तूफान से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। कुल्लू में शुक्रवार सुबह बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाएं चली।
विज्ञापन





मौसम ने ली करवट के बाद कुल्लू और लाहौल घाटी बर्फ की चांदी से सफेद हो गई है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह तड़के से जारी बर्फबारी के बीच मनाली में पहली बार इस सर्दी का ही बात हुआ है। मनाली में 45 सेंटीमीटर, सोलंगनाला में 75 सेंटीमीटर, अटल टनल में 90 सेंटीमीटर, रोहतांग दर्रा में 120 तथा जलोडी दर्रा में 40 सेंमी बर्फ रिकॉर्ड किया गया है। बर्फबारी के चलते मनाली माल रोड में ही बर्फ का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें