फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद किया जा रहा लाडा-साडा का पैसा : नरोतम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने विधायक पर लगाया आरोप, गैर जरूरी कार्य पर खर्च हो रहा पैसा
विज्ञापन

.........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सदर विधानसभा क्षेत्र में लाडा और साडा का पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका कोई हिसाब किताब नहीं है। यह पैसा गैर जरूरी कामों पर खर्च किया जा रहा है। ये आरोप भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब लाडा और साडा का चेयरमैन राजनीतिक व्यक्ति को बनाया गया है। विधायक इस पैसे को मनमाने तरीके से खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

अच्छा होता इस धन को जरूरी कामों में खर्च किया जाता। ऐसा नहीं हो रहा है। अब जनता की सुविधा के लिए केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 17 सड़कें स्वीकृत की हैं। विधायक उन सड़कों का भूमि पूजन कर श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। लगवैली में दो सड़कों का भूमिपूजन कर चुके हैं। आपदा से बंद पड़ी सड़कों को खुलवाया जाए ताकि जनता को फायदा मिल सके। उनके साथ भाजपा भुंतर मंडल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें