फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निकासी नाली न होने से सड़कें बनीं नाला

विज्ञापन
कुल्लू के खनांग सड़क पर भारी बारिश के बाद मार्ग पर बह रहा पानी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में कई क्षेत्रों में रविवार सुबह बारिश हुई। जिला मुख्यालय के आसपास बारिश नहीं हुई। रायसन से ऊपर मनाली और बजौरा से आगे बाह्य सराज तक बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन होने से आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों की 36 सड़कों पर एचआरटीसी की बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

रघुपुर घाटी और जलोड़ी क्षेत्र में भारी बारिश से नालों को जलस्तर बढ़ गया। सड़कों पर निकासी नालियां न होने से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़कें नाले में तब्दील होने लगी हैं। सेब सीजन में मौसम ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बागवान बुद्धि सिंह राणा, प्रेम लाल, टेक सिंह, मान सिंह और दुनी चंद ने कहा कि घाटी में सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। मौसम की मार बागवानों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें अगर बंद होंगी तो बागवानों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें