फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को दो महीनों से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन कुल्लू की बुधवार को बदाह में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ट्रीटमेंट प्लांट बदाह के प्रधान दिनेश कुमार ने की। इस दौरान ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने कहा कि ठेकेदार की ओर से मजदूरों के वेतन में 50 रुपये प्रतिदिन की कटौती की गई है, जो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन को मान्य नहीं है। मजदूरों को उनका 50 रुपये प्रतिदिन मिलना चाहिए। मजदूरों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों का ईपीएफ भी ठेकेदार ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जबसे ठेकेदार को प्लांट का ठेका मिला है, तबसे लेकर एक बार भी मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिला है। वेतन को लेकर जब ठेकेदार से बात की जाती है तो ठेकेदार कई बहाने बनाता है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी बजट न होने हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं। बिना वेतन अब प्लांट में काम करने वाले मजदूर नौकरी छोड़ने को विवश हो गए हैं। अगर जल्द ही ठेकेदार और विभाग ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन एक जनवरी 2021 को अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन राज्य प्रधान विजय कपूर, जिला प्रधान चुनी लाल, बदाह प्लांट सचिव खेम सिंह, रमेश कुमार, दोतम राम, जैसू राम, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें