पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं में मंगलवार को कॉम्पोजिट प्रयोगशाला तथा पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इसका जस्टिस प्रीतम पाल ने विधिवत आगाज किया।
स्कूल की स्थानीय प्रबंधन समिति की एक बैठक भी हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएवी सीएमसी के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल ने की। इसमें विद्यालय के समग्र विकास एवं उत्थान से संबंधित विभिन्न विषयों और नीतियों पर चर्चा की।
समिति की उपस्थिति में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियाें के साक्षात्कार भी लिए। इस अवसर पर एआरओ केएस गुलेरिया, उपाध्यक्ष नरेश कटोच, डीएवी कटराईं के प्रबंधक आरएस राणा, मोहिंद्र कटोच, डॉ. संदीप दतवालिया एवं राकेश राणा उपस्थित रहे। संवाद